उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद (19) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये सभी लोग झांसी जिला जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे अली अहमद से मुलाकात करने के लिए प्रयागराज से झांसी आ रहे थे।

​जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार के सामने अचानक एक आवारा जानवर आ गया। चालक ने जानवर को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई।

​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अगली सीट पर बैठे आबान अहमद के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

​घायलों की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

​दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में घायल युवकों की पहचान प्रयागराज निवासी अहजम (बादशाही मंडी), मोहम्मद जैद (कोतवाली), उमर अहमद (पूरा मुफ़्ती) और सोनू के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े➜बैंक का बड़ा एक्शन: 16 करोड़ के कर्ज में फंसे राजपाल यादव, 9 सितंबर को शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम

​एसएसपी का बयान:

मामले पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल चारों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।