देहरादून:

उत्तराखंड में आफत की बारिश को देखते हुए राज्य प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा अगले 24 घंटों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन-प्रशासन समेत सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे "हाई अलर्ट" पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।

​मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ प्रदेश के मौजूदा हालातों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। सीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता होनी चाहिए।

​तमाम एजेंसियां अलर्ट पर, समन्वय के सख्त निर्देश

​समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने SDRF, NDRF, पुलिस, दमकल, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को आपसी तालमेल मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जाए ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से समय रहते बचा जा सके।

​"सभी जिलाधिकारी 24 घंटे सतर्क रहें। नदियों और बरसाती नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए। जहां भी स्थिति बिगड़ती दिखाई दे, वहां से लोगों को बिना देरी किए तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।"

— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री (उत्तराखंड)


ये भी पढ़े➜EPFO Rules Change: 25 हजार सैलरी वालों की भी पक्की होगी पेंशन! 10 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी में सरकार


​मौसम विभाग की चेतावनी: तीन जिलों में 'ऑरेंज' तो बाकी में 'येलो' अलर्ट

​आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार, मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के तीन प्रमुख जिलों के लिए रेड/ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है:

​ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश): देहरादून, चमोली और बागेश्वर।

​येलो अलर्ट (मध्यम से भारी बारिश): प्रदेश के शेष सभी जिले।

​मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए पहाड़ी और मैदानी इलाकों में यात्रियों व स्थानीय निवासियों को नदियों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।